Skin Care Tips: ग्लोइंग और खूबसूरत चेहरे के लिए इन फ्रूट जूस का करें सेवन
शरीर के फिट रखने के लिए कई लोग जूस का सेवन करते हैं। फल और सब्जियों के जूस शरीर को भरपूर पोषण देने के साथ-साथ हेल्दी रहने में भी मदद करता हैं। गाजर, संतरे और आंवले के जूस को फेस पर लगाकर कई स्किन प्रॉब्लम्स को गुडबॉय कहा जा सकता है। हेल्दी रहने के लिए …
शरीर के फिट रखने के लिए कई लोग जूस का सेवन करते हैं। फल और सब्जियों के जूस शरीर को भरपूर पोषण देने के साथ-साथ हेल्दी रहने में भी मदद करता हैं। गाजर, संतरे और आंवले के जूस को फेस पर लगाकर कई स्किन प्रॉब्लम्स को गुडबॉय कहा जा सकता है। हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में फ्रूट जूस और वैजीटेबल जूस को शामिल करना नहीं भूलते हैं। नियमित रूप से जूस का सेवन शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करके फिटनेस बरकरार रखने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल और सब्जियों के जूस आपकी ग्लोइंग स्किन का भी सीक्रेट बन सकते हैं।
संतरे के जूस से शरीर के साथ साथ स्किन का भी करें ख्याल
संतरे को विटामिन-सी का अच्छा सोर्स माना जाता है। जो दाग-धब्बों को मिटाकर चेहरे को साफ करने में मदद करता है। फ्रेश संतरों के जूस को हल्के हाथों से चेहरे पर अप्लाई करें। और जूस का सेवन करने से शरीर को विटामिन-सी भरपूर मिलता है।
गाजर से आएगा फेस पर ग्लो
गाजर का जूस सेहत के लिए फायदेमंद होने के अलावा त्वचा पर भी ग्लो लाने का भी नेचुरल तरीका है।
आंवले का जूस
आंवले में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो स्किन के डेड सेल्स को रिमूव करके फेस पर ग्लो लाने का काम करता है। और बालों का भी ख्याल रखता है। हफ्ते में दो बार चेहरे पर आंवले का जूस लगाने से दाग-धब्बे भी कम होने लगते हैं।
अनार का जूस है असरदार
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में अनार का जूस है काफी असरदार होता है। इसका जूस पीने से शरीर के साथ साथ स्कीन भी चमकने लगती है।
टैनिंग से छुटकारा दिलाएगी स्ट्रॉबेरी
गर्मी के मौसम में टैनिंग की समस्या आम हो जाती है। स्ट्रॉबेरी के मदद से आप टैनिंग को गुडबॉय कह सकते हैं। इसके लिए कॉटन बॉल की मदद से स्ट्रॉबेरी के जूस को फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। इससे टैनिंग कम होने लगेगी।
यह भी पढ़ें-SC ने ‘पीएम केयर्स फंड’ की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका की खारीज
