बाराबंकी: पति से विवाद के बाद पत्नी ने कीटनाशक पदार्थ खाकर दी जान
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। रविवार देरशाम करीब साढ़े 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक विवाहिता की कीटनाशक पदार्थ सेवन से मौत हौ गई। पत्नी ने पति से कहासुनी के बाद घर में रखा कीटनाशक पदार्थ सेवन कर लिया था। ससुरालियों को कीटनाशक के सेवन जानकारी होने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि विवाहिता …
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। रविवार देरशाम करीब साढ़े 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक विवाहिता की कीटनाशक पदार्थ सेवन से मौत हौ गई। पत्नी ने पति से कहासुनी के बाद घर में रखा कीटनाशक पदार्थ सेवन कर लिया था। ससुरालियों को कीटनाशक के सेवन जानकारी होने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि विवाहिता कि मौत हो गई। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने मृत महिला का पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और जांच की बात कह रही है।
बदोसराय थानाक्षेत्र के ग्राम दरगापुर निवासी पवन कुमार वर्मा का रविवार सुबह मे किसी बात को लेकर 28 वर्षीय पत्नी पिंकी से विवाद हो गया था। सुबह से हो रही कहासुनी से आहत पत्नी घर पर कृषि कार्य के लिये रखे कीटनाशक का सेवन करके अपने कमरे चली गई। कीटनाशक पीने की जानकारी घर वालों को होने पर वो सभी अपने निजी साधन से तैयारी कर ही रहे थे।
लेकिन कीटनाशक के सेवन से गम्भीर हुई विवाहिता की अस्पताल पहुचने से पहले मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पंहुची स्थानीय थाने की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है पोस्टमार्टम के लिये शव को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नैनीताल घूमने आ रहे हैं तो जान लें पुलिस का यह प्लान, वरना झेलनी पड़ेगी फजीहत
