CM योगी ने क्राइम कंट्रोल पर की बड़ी प्लानिंग, मिशन शक्ति अभियान के तहत की महिला हेल्प डेस्क की स्थापना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। योगी सरकार 2.0 की शपथ लेने के बाद सीएम योगी ने कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को सर्वश्रेष्ठ बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के आदेश पर गृह विभाग और पुलिस महकमा अमलीजामा पहनाने जा रहा है। इसे लेकर यूपी पुलिस की सभी इकाइयों में तैयारी चल रही है और आने वाले समय में जिला, …

लखनऊ। योगी सरकार 2.0 की शपथ लेने के बाद सीएम योगी ने कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को सर्वश्रेष्ठ बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के आदेश पर गृह विभाग और पुलिस महकमा अमलीजामा पहनाने जा रहा है। इसे लेकर यूपी पुलिस की सभी इकाइयों में तैयारी चल रही है और आने वाले समय में जिला, रेंज और जोन स्तर पर भी बदलाव नजर आएगा।

मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाओं को कानूनी सहायता दिलाने के लिए सभी थानों में 10,370 महिला बीट का गठन किया गया है।

प्रदेश में पहली बार 20,740 महिला सिपाहियों को बीट पुलिस अधिकारी बनाया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर महिला बीट अधिकारी सप्ताह में एक दिन गांवों में जाएंगीं और महिलाओं की समस्याओं के समाधान की दिशा में जागरूक करेंगीं। यह महिला आरक्षी गांव में होने वाली दिक्कतों का बीट बुक पर लेखा-जोखा भी दर्ज करेंगी।

जानकारी के अनुसार, 18 मंडलों में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट की स्थापना, मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिएदेवबंद, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर और बहराइच में एंटी-टेररिस्ट कमांडो सेंटरों की स्थापना, हर पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क (सीएचडी) की स्थापना सहित अन्य संकल्पों को पूरा करने के लिए जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

गृह विभाग के मुताबिक पुलिस की सभी इकाइयों में तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाएगा। तकनीकी के उपयोग से ही पुलिस कंट्रोल रूम को और मजबूत किया जाएगा।

पढ़ें- अखिलेश यादव ने बुलाई सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक, आगे की रणनीति पर करेंगे चर्चा

संबंधित समाचार