बाराबंकी: होली मिलन समारोह में उठा हैदरगढ़ में ट्रेनों के ठहराव न होने का मुद्दा, सांसद ने दिया यह आश्वासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/ बाराबंकी। हैदरगढ़ डाक बंगला परिसर में भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने हैदर गढ़ में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव ना होने का मुद्दा उठाया। सांसद उपेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया की वे सदन में एक बार फिर इस …

हैदरगढ़/ बाराबंकी। हैदरगढ़ डाक बंगला परिसर में भाजपा के पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित द्वारा सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने हैदर गढ़ में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव ना होने का मुद्दा उठाया। सांसद उपेंद्र रावत ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया की वे सदन में एक बार फिर इस मुद्दे को उठाकर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करेंगे।

होली मिलन समारोह में सांसद के अलावा हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत पहुंचे, जिनका सुंदरलाल दीक्षित व पूर्व ब्लाक प्रमुख त्रिवेदीगंज सुनील सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया है। इस मौके पर भाजपा एमएलसी प्रत्याशी अंगद सिंह, हुसैनाबाद प्रधान सोनू सिंह, प्रधान कुंवर रामानंद सिंह, नीरज सिंह, राजकुमार अग्रवाल, पप्पू दीक्षित, सौरभ मिश्रा आदि भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे और भंडारा का प्रसाद भी चखा।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में एंकरिंग करेंगे नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के छात्र देवांग

संबंधित समाचार