शरीर को एनर्जी देने के साथ आंत का भी रखें ख्याल, ब्रेकफास्ट में करें इन चीजों का सेवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ दिन की शुरुआत करना बहुत जरूरी है। सुबह के वक्त हमारी बॉडी को अच्छे न्यूट्रिशन की आवश्यकता होती है जो ना सिर्फ हमारे एनर्जी लेवल बूस्ट करता है उसके साथ शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकालता है। दरअसल ब्रेकफास्ट में गलत कॉम्बिनेशन की चीजें खाने से हमारे …

स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ दिन की शुरुआत करना बहुत जरूरी है। सुबह के वक्त हमारी बॉडी को अच्छे न्यूट्रिशन की आवश्यकता होती है जो ना सिर्फ हमारे एनर्जी लेवल बूस्ट करता है उसके साथ शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकालता है। दरअसल ब्रेकफास्ट में गलत कॉम्बिनेशन की चीजें खाने से हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए सुबह खाली पेट हेल्दी चीजें खानी चाहिए जो हमारी आंत और शरीर की  एनर्जी के लिए और मेटाबॉलिज्म सिस्टम के लिए बेहतर होता है।

मॉर्निंग ड्रिंक– सुबह के वक्त हल्का गर्म पानी, नारियल पानी, जीरे का पानी या अन्य डाइजेस्टिव चाय सबसे अच्छे बेवरेज माने जाते हैं। इसके अलावा, आप शहद और नीबु पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद में कई तरह के मिनरल्स, विटामिन्स और पेट की सेहत को फायदा पहुंचाने वाले एन्जाइम्स होते हैं। जिससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और शरीर से अपशिष्ट पदार्थ भी बाहर आएंगे। बहुत से लोग वजन घटाने के लिए भी इस फॉर्मूले को अपनाते हैं। आप चाहें तो आंवला या एलोवेरा का जूस भी पी सकते हैं। ये हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है।तरबूज– सुबह ब्रेकफास्ट में खाली पेट तरबूज खाने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस होता है और शरीर भी हाइड्रेट रहता है। तरबूज का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा होता है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर में पानी की कमी भी पूरा करता है। साथ ही नैचुरल शुगर और कम कैलोरी की वजह से भी इसे एक सेहतमंद फल माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी, विटामिन-बी6 और अन्य न्यूट्रिएंट्स इन्यूनिटी और मूड को बूस्ट करती हैं।पपीता– पपीते का भी उपयोग आप सुबह के नाश्ते में कर सकते है। इसका सेवन आपकी बॉडी के  डिटॉक्सीफिकेशन के लिए बहुत अच्छा है। शरीर को एनर्जी मिलता है। सुबह खाली पेट पपीता ब्रेकफास्ट में सेवन करें। यह बैड कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करता है। और साथ साथ कब्ज में भी राहत मिलती है।भीगे बादाम– अगर आप घर में किसी तरह की एक्सरसाइज करते हैं या जिम जाते हैं तो आपको सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम सेवन जरूर करना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन और हेल्दी फैट का बहुत अच्छा स्रोत होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सुबह के वक्त फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर शरीर को फायदा मिलता है।खजूर – अगर आप सुबह ढेर सारी एनेर्जी चाहते हैं तो पानी के साथ दो खजूर का सेवन कीजिए। इससे आपकी बॉडी को इंसटैंट एनर्जी मिलेगी।

फ्रेश वेजिटेबल जूस, या सूप –  गाजर, चुकंदर या हरी सब्जियों का जूस या फिर सूप भी सुबह के ब्रेकफास्ट के लिए बहुत अच्छा है। इसमें विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा त्वचा के लिए बहुत अच्छी होती है। अगर इसमें थोड़ा सा नींबू भी शामिल कर लिया जाए तो शरीर को विटामिन-सी भी मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें-अदालत ने पशु तस्करी मामले में सीबीआई नोटिस के खिलाफ दायर अनुब्रत मंडल की याचिका खारिज की