खरीफ फसलों की ऋण चुकाने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल की गई – सीएम शिवराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि खरीफ फसल का ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 अप्रैल कर दी गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा कि खरीफ फसलों का ऋण चुकाने की अवधि आज समाप्त हो रही है, इसलिए अब खरीफ फसल की ऋण चुकाने की …

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि खरीफ फसल का ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 अप्रैल कर दी गई है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार चौहान ने कहा कि खरीफ फसलों का ऋण चुकाने की अवधि आज समाप्त हो रही है, इसलिए अब खरीफ फसल की ऋण चुकाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 अप्रैल तक किए जाने का आज निर्णय किया है, ताकि सुविधा से किसान अपना ऋण चुका सकें और वो डिफाल्टर ना हों।

उन्होंने कहा कि निश्चित तिथि तक के ब्याज की जितनी भी राशि होगी, वह सरकार भरवाएगी, ताकि किसान 15 अप्रैल तक सुविधा से अपना ऋण जमा कर सकें।

 

इसे भी पढ़ें-

राज्यसभा से 72 सांसद हुए रिटायर, फेयरवेल में पीएम बोले- अनुभवी साथी जब जाते हैं तो बहुत बड़ी कमी सदन और राष्ट्र को होती है

संबंधित समाचार