बाराबंकी: गर्मी के तेवर से सहमा बिजली महकमा, कटौती से परेशान हुआ जनजीवन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। ठंड का मौसम बीत जाने के बाद वातावरण में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन बिजली विभाग अपनी कुंभकरणी नींद से नहीं जाग रहा। सुबह से लेकर शाम तक ऐसा दस बार होता होगा कि बिजली दो-दो मिनट के लिए गुल हो जाती है। अब आए दिन गर्मी के बढ़ते …

बाराबंकी। ठंड का मौसम बीत जाने के बाद वातावरण में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन बिजली विभाग अपनी कुंभकरणी नींद से नहीं जाग रहा। सुबह से लेकर शाम तक ऐसा दस बार होता होगा कि बिजली दो-दो मिनट के लिए गुल हो जाती है।

अब आए दिन गर्मी के बढ़ते तापमान के कारण रोजेदारों सहित आम लोगों का जीवन हाल बेहाल है। आलम यह है कि जैसे-जैसे दिन अपने परवान पर चढ़ता है। ज्यादातर लोगों की आवाजाही सड़कों पर कम हो जाती है। तेज धूप के साथ बढ़ती उमस में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

रोजेदारों को इस बीच अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की गणना के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर दिने में 40 डिग्री हो गया वही देर रात न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।

बिजली उपकरणों की बढ़ी मांग

बाजारों में इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों पर खास रौनक है। जिस व्यक्ति की जेब जहां तक एलाउड कर रही है। लोग अपने लिए पंखा कूलर एसी आदि की खरीददारी जमकर कर रहे है। दुकानदार ने बताया गर्मी जैसे-जैसे बढ़ेगी खासकर पंखे की बिक्री रफ्तार पकड़ लेगी।

बार-बार के शट डाऊन से परेशान लोग

जनपद के शहर निवासी पीर बटावन अब्दुल्ला बताते हैं कि जहां गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। इसी बीच बिजली विभाग बार-बार दिन में शटडाउन ले लेता है। ऐसे में हमारे सारे बिजली उपकरण फेल हो जाते हैं। खास तौर पर रोजेदारों को बड़ी मुश्किलतो का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: सपा विधायक का सरकार से सवाल, कहा- बंद दुकानों का कैसे ले लिया बिजली का बिल

संबंधित समाचार