कॉमेडियन भारती सिंह बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, हर ओर से मिल रहीं बधाइयां!
मुंबई। कामेडियन भारती सिंह के लिए रविवार का दिन खुशियां लेकर आया है। भारती सिंह मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी का पता चलते ही कामेडियन के फैन उनको बधाई दे रहे हैं। वहीं उनके घर में खुशियों का माहौल है। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी …
मुंबई। कामेडियन भारती सिंह के लिए रविवार का दिन खुशियां लेकर आया है। भारती सिंह मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी का पता चलते ही कामेडियन के फैन उनको बधाई दे रहे हैं। वहीं उनके घर में खुशियों का माहौल है। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं है।
कपल ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी जनता के बीच साझा की है। बता दें कि इससे पूर्व भारती सिंह लगातार अपनी प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर साझा कर रही थीं। उन्होंने अभी हाल ही में बेबी बंप भी प्लांट किया था। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

बता दें कि भारती सिंह द कपिल शर्मा शो में काम करने के बाद काफी लोकप्रिय हो गई थीं। उन्होंने इससे पूर्व भी कई हास्य धारावाहिकों में काम किया है। भारती सिंह ने अपने काम के साथ कभी भी समझौता नहीं किया है। सोशल मीडिया पर भी हर मुद्दे पर भारती काफी मुखर रहती हैं।
यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS IPL 2022: चेन्नई ने पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला
