मुरादाबाद : बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
असमोली, अमृत विचार। बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव रामपुर उर्फ यारपुर निवासी अरविंद पुत्र शेर सिंह जनपद अमरोहा की निजी कंपनी …
असमोली, अमृत विचार। बाइक से घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव रामपुर उर्फ यारपुर निवासी अरविंद पुत्र शेर सिंह जनपद अमरोहा की निजी कंपनी में चैकर के पद पर तैनात था। शनिवार देर रात बाइक से कंपनी से काम निपटाकर घर जा रहा था। बाइक लेकर जैसे ही थाना क्षेत्र में संभल जोया मार्ग पर अकबरपुर गहरा गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से युवक बाइक सहित सड़क किनारे दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
टक्कर मारने के बाद चालक अज्ञात वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में वहां से जा रहे किसी व्यक्ति ने फोनकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने की वजह से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अरविंद को फोन किया तो मौके पर पुलिस ने फोन रिसीव कर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता शेर सिंह ने बताया कि अरविंद चार भाई बहनो में सबसे बड़ा था। तीन साल पहले उसकी शादी रेखा से हुई थी। युवक की मौत से परिजनों सहित पत्नी रेखा का बुरा हाल है। थाना निरीक्षक प्रभारी कर्मपाल सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
