CMIE की रिपोर्ट में बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ सरकार को राहत देने वाला है। सीएमआईई द्वारा बेरोजगारी के नए आंकड़ों के अनुसार मार्च में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ देश में पहले नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में बेरोजगारी …

रायपुर। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ सरकार को राहत देने वाला है। सीएमआईई द्वारा बेरोजगारी के नए आंकड़ों के अनुसार मार्च में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर 0.6 प्रतिशत पर पहुंच गई। सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ देश में पहले नंबर पर है। रिपोर्ट के मुताबिक देश में बेरोजगारी दर 7.5 प्रतिशत है। शहरी बेरोजगारी दर 8.5 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी 7.1 प्रतिशत है।

सीएम भूपेश बघेल के विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने पूरे देश में सफलता का परचम लहराया है। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ 0.6% के साथ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में पहले नंबर पर है। राज्य शासन के बेहतर कार्य प्रबंधन से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, जिससे बेरोजगारी दर में गिरावट आई है। 2 अप्रैल 2022 की स्थिति में सीएमआईई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक बेरोजगारी दर हरियाणा में 26.7%, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 25-25%, झारखंड में 14.5%, बिहार में 14.4%, त्रिपुरा में 14.1% और हिमाचल प्रदेश में 12.1 फीसदी है।

 

 

ये भी पढ़ें-

ठाणे जिला परिषद मुख्यालय के निकट आपदा नियंत्रण कक्ष में लगी आग