प्रयागराज: आम जनता को लगा महंगाई का झटका, रुला रही सब्जियों की कीमत
प्रयागराज। बढ़ती महंगाई में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। पिछले एक महीने में यहां सब्जियों के दाम ढाई से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज़्यादातर हरी सब्जियां सौ रुपये किलो बिक रही हैं। प्रयागराज में बढ़ती गर्मी के साथ सब्जियों के …
प्रयागराज। बढ़ती महंगाई में सब्जियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। पिछले एक महीने में यहां सब्जियों के दाम ढाई से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज़्यादातर हरी सब्जियां सौ रुपये किलो बिक रही हैं।
प्रयागराज में बढ़ती गर्मी के साथ सब्जियों के दाम भी आग उगलने लगे हैं। यहां पर भिंडी, नेनुआ, मूली, परवल, चौरा, करेला और कुंदरू जैसी सब्जियों के दाम 100 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। जबकि आलू 25 रुपये, टमाटर और प्याज 40 रुपये, अदरक 70 रुपये और हरी मिर्च 150 रुपये किलो बिक रही है।
इसी तरह बैंगन और गाजर 40 रुपये, कटहल 60 रुपये, लहसुन 120 रुपये, कद्दू 45 रुपये, लौकी 30 रुपये किलो में मिल रही है। विटामिन बढ़ाने में सबसे फायदेमंद कहा जाने वाला नींबू दस रुपये में एक मिल रहा है। तो खीरा और ककड़ी 30-35 रुपये प्रति किलो बिक रही है। शिमला मिर्च भी 100 रुपये पार है, पालक 60 रुपये किलो बिक रहा है।
पढ़ें- आजमगढ़: महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए, SP ने किया एंटी रोमियो टीम को गठित
