रायबरेली: पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ तहसील में धरने पर बैठा परिवार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

रायबरेली। पुश्तैनी जमीन पर गांव के दबंग लोग कब्जा कर रहे है । प्रशासन आंख बंद किए है । ऐसे में पीड़ित परिवार बुधवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया । उसके बाद हरकत में आया प्रशासन अब टीम बनाकर मामले का निपटारा करने जा रहा है। मामला ऊंचाहार क्षेत्र के गांव सरेनी …

रायबरेली। पुश्तैनी जमीन पर गांव के दबंग लोग कब्जा कर रहे है । प्रशासन आंख बंद किए है । ऐसे में पीड़ित परिवार बुधवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया । उसके बाद हरकत में आया प्रशासन अब टीम बनाकर मामले का निपटारा करने जा रहा है।

मामला ऊंचाहार क्षेत्र के गांव सरेनी का है। गांव के कलेसर का कहना है कि उनके गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है ।इस जमीन पर वह काफी अरसे से काबिज है। अब इस जमीन पर गांव के तीन  लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने तहसील मुख्यालय में प्रार्थना पत्र दिया  था। उसके बाद मौके पर पहुंचे लेखपाल ने भूमि की पैमाइश की थी। उसके बावजूद विपक्षी उस जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।

रोकने पर मारपीट भी करते हैं। पीड़ित की सुनने वाला कोई नहीं है। मजबूर होकर बुधवार को पीड़ित किसान परिवार के साथ तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया। किसान के धरने पर बैठने के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हुआ, और एस डीएम राजेश कुमार ने मामले में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर  निस्तारण का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: एसडीएम ने किया ईंट भट्ठों का निरीक्षण, खामियां मिली तो होगी कार्रवाई

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान