आंखों की सुंदरता के साथ रखना है ख्याल, तो बनाएं इन घरेलू चीजों से काजल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अगर आपको बिना केमिकल वाला काजल चाहिए तो ऐसे में आप घर पर रहकर होममेड काजल तैयार कर सकती हैं। होममेड काजल के इस्तेमाल से आंखें स्वस्थ और सुंदर बनी रहती है। काजल लगाने से ना केवल आंखें सुंदर होती हैं बल्कि आंखों की कई समस्याएं भी दूर होती हैं। जानें घर पर रहकर कैसे …

अगर आपको बिना केमिकल वाला काजल चाहिए तो ऐसे में आप घर पर रहकर होममेड काजल तैयार कर सकती हैं। होममेड काजल के इस्तेमाल से आंखें स्वस्थ और सुंदर बनी रहती है। काजल लगाने से ना केवल आंखें सुंदर होती हैं बल्कि आंखों की कई समस्याएं भी दूर होती हैं। जानें घर पर रहकर कैसे बनाएं आयुर्वेद तरीके से काजल और क्या हैं इसके फायदे। अगर आपको कोई दिक्कत महसूस हो तो लगाना बन्द कर दें।

  • बादाम का काजल बनाने के लिए आपके पास एक मिट्टी का दीपक और बादाम होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक को सरसो के तेल या देशी घी से जलाएं और अब उसके ऊपर प्लेट रख दें। लेकिन ध्यान दें कि प्लेट रखते वक्त दीपक बूझना नहीं चाहिए। अब आप उस प्लेट पर कुछ बादाम रखें और उन्हें अच्छे से जलने दें। जब बादाम अच्छे से जल जाए तो चाकू के माध्यम से उनकी कालिख को निकालें और डिब्बे में भर लें। आपका बादाम का काजल तैयार हो गया।

  • सरसों के तेल का काजल बनाने के लिए आपके पास मिट्टी का दीपक और सरसों का तेल होना जरूरी है। अब आप मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल को भरें और दीपक की लौ जलाएं। उसके ऊपर आप कच्ची मिट्टी की प्याली रख दे और दीए को पूरी रात जलने दें। अगले दिन प्याली में कालिख में देशी घी डाल कर गल्ले का ड्युब डाल कार एक पेस्ट जैसा बना ले फिर इस काजल को खाली कर ले और डेली लगाएं।

  • कपूर से काजल को बनाने के लिए आपके पास मिट्टी के दीपक के साथ कपूर ले। अब आप एक बड़े दीपक में कपूर को जलाएं और उसके ऊपर प्लेट रख दे। अब कुछ समय बाद दिए के आसपास और प्लेट पर कालिख इकट्ठी हो जाएगी। उस कालिख को आप एक डिब्बे में भरकर रख लें।

  • कैस्टर ऑयल से काजल को बनाने के लिए आप कैस्टर ऑयल तेल और मिट्टी का दिया ले अब आप मिट्टी के दीपक में कैस्टर ऑयल की मदद से दीपक जलाएं और उसके ऊपर एक पीतल की थाली रख दे। अब दिए को पूरी रात जलने दें। अगले दिन प्लेट पर इक्ट्ठी हुई कालिख को डिब्बे में भर लें और उसमें अरंडी के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं और आंखों पर लगाएं।

  • अजवाइन का काजल बनाने के लिए आपके पास दीपक, प्लेट, सरसों का तेल और अजवाइन लें। अब आप दीप है उसकी रुई में अजवाइन के कुछ टुकड़ों को मिलाएं और बाती तैयार करें। अब दीपक में सरसों का तेल डालें और अजवाइन की बाती से दीपक जलाएं। अब जले हुई दीपक के ऊपर एक प्लेट रखें और उसे पूरी रात जलने दें। अगले दिन काजल तैयार

होममेड काजल लगाने के फायदे

  • घर पर बनाए गए काजल से न केवल मोतियाबिंद की समस्या से बचा जा सकता है। बल्कि यह रतौंधी जैसी समस्या से भी राहत दिला सकती है।
  • आजकल लोग वर्क फ्रॉम होम के चलते देर देर तक काम करते हैं जिसके कारण उन्हें आंखों में पानी और जलन महसूस होती है। ऐसे में घर से बने काजल से इस जलन को दूर किया जा सकता है।
  • तेज धूप से आंखों की हानि से बचाने के लिए काजल आपके बेहद काम आ सकती है। काजल लगाने से आंखों की एलर्जी से बचा जा सकता है।
  • काजल के इस्तेमास से न केवल आंखों की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है बल्कि इससे आंखें अट्रैक्टिव भी बनती हैं।
  • घर के काजल से आंखों में पानी बार-बार आने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

यह भी पढ़ें-गोरखनाथ मंदिर हमला कांड के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई: राजेश मोदक

संबंधित समाचार