तालाब में नहाने गए दो बच्चे डूबे, गोताखोरों ने शव को किया बरामद
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में एक तालाब में नहाने के दौरान एक लड़की समेत दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यहां बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है जब बोखी बरटोली गांव निवासी गायत्री सिंह (10) और अनुराग यादव (9) नाम के बच्चे तालाब में नहाने …
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में एक तालाब में नहाने के दौरान एक लड़की समेत दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यहां बताया कि घटना बुधवार दोपहर की है जब बोखी बरटोली गांव निवासी गायत्री सिंह (10) और अनुराग यादव (9) नाम के बच्चे तालाब में नहाने गए थे।
उन्होंने कहा कि नहाते समय, नाबालिग तालाब की गहराई में चले गए और डूब गए, जिसके बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने जलाशय में उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचित किया। उन्होंने कहा कि रात में गोताखोरों की एक टीम ने उनके शवों को तालाब से बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें-
