अमरोहा : किसानों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानू ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अमरोहा तहसील का भवन नई जगह पर निर्माण और गन्ना भुगतान समय से कराए जान की मांग की। शुक्रवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों …

अमरोहा, अमृत विचार। जिला मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन भानू ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अमरोहा तहसील का भवन नई जगह पर निर्माण और गन्ना भुगतान समय से कराए जान की मांग की।

शुक्रवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 10 वीं किश्त आ चुकी है। किंतु अभी तक 41000 किसान इस सुविधा से वंचित हैं। गन्ना क्रय केन्द्रों पर समान रूप से पर्ची का वितरण नहीं हो रहा है। जनपद में 316 गन्ना क्रयकेंद्र है। जिन पर 3 से 5 प्रतिशत घटतौली हो रही है। इससे किसान से प्रतिदिन 25 से 30 लाख रुपये की खुली लूट हो रही है । एक या दो चीनी मिलों को छोड़कर शेष सभी चीनी मिलो का समय से गन्ना भुगतान नहीं हो रहा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने जिला गन्ना अधिकारी को उक्त समस्याओं को लेकर चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि  कुछ किसानों के घरेलू कनैक्शन एक के स्थान पर दो – दो कर दिये गये हैं। जो विभागीय कमी है। जल्द से जल्द बिजली विभाग द्वारा इन्हें दुरुस्त करा कर किसानों को राहत प्रदान की जाए। बिजली बिल संशोधन में बहुत बड़ा घोटाला है। इसको तत्काल रोका जाये। जिला प्रभारी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि हसनपुर चीनी मिल की पेराई क्षमता वृद्धि को जल्द से जल्द धरातल पर लाया जाए। जिससे वहां के गन्ना किसानों का गन्ना सुचारू रूप से पड़ सके और राहगीरों को जाम से निजात मिल सके।

धरना प्रदर्शन में डिप्टी कलेक्टर सुधीर कुमार के आश्वासन पर समस्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण कराने के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। आंदोलन में जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह, रामपाल सिंह ,अशोक अधाना, जी टीका राम सैनी जी सेंसर पाल जी, निरंकार सिंह, पूनम आजमपुर जी जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह, जगदीश सिंह, उदयवीर सिंह ,धीरज सिंह जी,नरेश भगत जी, पूनम सैनी, मोनिका सैनी ,बबीता रानी, व अन्य सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : गजरौला में बालक का शव थाने के सामने रखकर लगाया जाम, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार