छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 की मौत, 7 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। सभी ट्रैक्टर पर सवार होकर जामड़ी गांव से भालूकोना एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली में कुल 16 लोग सवार थे। हादसे के बाद …

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। सभी ट्रैक्टर पर सवार होकर जामड़ी गांव से भालूकोना एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्राली में कुल 16 लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। हादसे की वजह ट्रैक्टर की स्पीड अधिक होना बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के जामड़ी गांव के लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने भालूकोना गांव जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली में महिला, पुरुष व बच्चों सहित कुल 16 लोग सवार हुए। चालक सामान्य से अधिक रफ्तार से ट्रैक्टर चला रहा था। स्पीड अधिक होने के कारण चालक ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर पाया।

सड़क से उतरकर खेत में ट्रैक्टर व ट्रॉली दोनों पलटकर उल्टी हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। ट्रॉली के नीचे दबने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 

ये भी पढ़ें-

नरेंद्र मोदी ने अंबाजी में शक्तिपीठों का परिक्रमा उत्सव में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया