यूपी एमएलसी चुनाव: बहराइच व श्रावस्ती के 3759 मतदाता कल करेंगे मतदान, पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच श्रावस्ती एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां गहमागहमी के बीच बूथों के लिए रवाना हुईं। शनिवार को चुनाव में 3759 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार सुबह से मतदान शुरू होगा। इसके लिए दोनों जिले में 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।   …

बहराइच। बहराइच श्रावस्ती एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां गहमागहमी के बीच बूथों के लिए रवाना हुईं। शनिवार को चुनाव में 3759 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार सुबह से मतदान शुरू होगा। इसके लिए दोनों जिले में 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

 

किसान डिग्री कॉलेज से शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां ब्लॉक में बने बूथों के लिए रवाना हुईं। जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि एमएलसी चुनाव सीसीटीवी कैमरे और जवानों की सुरक्षा घेरे में होगी। उन्होंने बताया कि दोनों जिले में 3759 मतदाता हैं। यह सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर एमएलसी चुनाव में मतदान करेंगे।

सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। साथ ही अधिकारियों की टीम को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। पोलिंग पार्टियां रवाना के दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, सीडीओ कविता मीना, पीडी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-गोरखनाथ आयुष विवि के काम में नहीं हुई प्रगति तो होगी सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज