बदायूं: वाहन की टक्कर से कलाबाज की मौत
बदायूं, अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के एक अधेड़ की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। अधेड़ कलाबाजी करके जीवन यापन करते थे। शुक्रवार की शाम वह किसी गांव में कार्यक्रम करने के लिए गए थे। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी रिसौली …
बदायूं, अमृत विचार। थाना वजीरगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के एक अधेड़ की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। अधेड़ कलाबाजी करके जीवन यापन करते थे। शुक्रवार की शाम वह किसी गांव में कार्यक्रम करने के लिए गए थे। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव गढ़ी रिसौली निवासी मुन्ना लाल (50) पुत्र लकूरी बचपन से मेला व गांवों में कलाबाजी करते थे।
शुक्रवार को शाम के समय वह गांव जहानाबाद निवासी भारत शर्मा के साथ थाना वजीरगंज क्षेत्र के किसी गांव में कार्यक्रम करने के लिए बाइक से गए थे। शनिवार को सुबह 6 बजे अपने घर वापस लौट रहे थे। थाना वजीरगंज क्षेत्र में ग्रीन हाउस के सामने किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मुन्ना लाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भारत शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने मुन्ना लाल के परिजनों को सूचित किया। वहीं भारत शर्मा को बरेली के अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने मुन्ना लाल के शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि मुन्ना लाल की पहली पत्नी की जहरीले कीड़े के काटने से और दूसरी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अब उनकी भी असमय मौत हो गई। उनका बेटा मनोज प्राइवेट चालक है।
ये भी पढ़ें-
बरेली: ट्रेनों में सोती महिलाओं को बनाता निशाना, और चंद मिनटों में जेवर नकदी लेकर हो जाता फरार
