औरैया में भाजपा के जिला मंत्री के साथ पुलिस ने की मारपीट, कार्यकर्ताओं में आक्रोश
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री के साथ पुलिस ने मारपीट की जिससे आक्रोशित भाजपा पदाधिकारियों ने आला अधिकारियों से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रघुनाथपुर गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री अनिल शाक्य ने वायरल वीडियो में बताया …
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री के साथ पुलिस ने मारपीट की जिससे आक्रोशित भाजपा पदाधिकारियों ने आला अधिकारियों से मुलाकात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रघुनाथपुर गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री अनिल शाक्य ने वायरल वीडियो में बताया कि उनका भतीजा दीपक शाक्य गांव स्थित मंदिर में रविवार की शाम झंड़ा चढ़ाने गया था।
इस दौरान बहोरपुर निवासी गुड्डू ने उसको पीट दिया। भतीजे ने घर आकर घटना की जानकारी दी तो वह’ विवादित स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी कर रहे थे कि तभी मेले में तैनात एसआई संजीव यादव एवं सिपाही अंकित, विमल व निशांत आये और बिना कोई बात किये गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने बताया कि वह भाजपा के जिला मंत्री है तो उन्होंने और गालियां देते हुए मारपीट की।
अनिल शाक्य के साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट की जानकारी होते ही भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सोमवार की शाम भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह से मिला और दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: डीएम व एसपी ने कार से उतरकर की पैदल गश्त, आम जनता से हुए रूबरू, दिया यह भरोसा
