प्राथमिक शिक्षक संगठनों में आपसी खींचतान जारी, AIPTF अध्यक्ष बोले- संगठन छवि धूमिल कर रहे कुछ लोग

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्राथमिक शिक्षकों का सर्वमान्य संगठन एआईपीटीएफ है। निबंधन विभाग पटना द्वारा ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन को विधिमान्य घोषित किया गया है। ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर्स फेडरेशन अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर पदाधिकारियों द्वारा लखनऊ स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद हाल में स्वागत अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन में दशकों तक अध्यक्ष रहे रामपाल सिंह के निधन होने के बाद कुछ संस्था विरोधी पदलोलुप व्यक्तियों द्वारा संगठन की छवि को धूमिल करने की मंशा से संविधान विरुद्ध कार्य किया जाने लगा। इसी के क्रम में महानिरीक्षक निबंधन विभाग द्वारा संज्ञान लेते हुए आंतरिक गहन जांच और सुनवाई की गई। इस अवसर पर प्रदेशीय संगठन मंत्री अजय सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी हेम सिंह, महिला संगठन मंत्री नीलिमा देशवाल, लखनऊ अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री बृजेश कुमार मौर्य संजय मौर्य भीम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार