व्हाइट बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में उतरीं हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा, बोलीं- हाय गर्मी
नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स का 5वां मैच गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है। इससे पहले ही हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस का दिल जीत लिया है। व्हाइट बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल …
नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स का 5वां मैच गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होना है। इससे पहले ही हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Nataša Stanković) ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस का दिल जीत लिया है। व्हाइट बिकिनी पहनकर स्विमिंग पूल में उतरीं नाताशा बेहद हॉट दिख रही हैं।

नताशा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- Haye garmi ?। नताशा की तस्वीरों को उनकी जेठानी पंखुड़ी शर्मा और सिंगर आस्था गिल ने लाइक किया। साथ ही ईशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह ने भी कमेंट करते हुए नताशा को हॉटी कहा। जेठानी पंखुड़ी ने भी रिप्लाई में फायर का साइन दिया।

लगता है हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेनकोविक को पानी में रहने का खूब शौक है। वह अक्सर अपनी स्वीमिंग पूल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। नताशा हर तस्वीर में अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं। फैंस को उनका ये स्टाइल बहुत पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि नताशा इन दिनों पति हार्दिक पांड्या के साथ मुंबई में हैं। यहां वे स्टेडियम में मौजूद रहकर गुजरात टीम को चीयर करती भी नजर आती हैं।

एक साल डेट करने के बाद हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा ने मार्च 2020 में शादी रचा ली थी। जुलाई 2020 में नताशा ने बेटे अगस्त्या को जन्म दिया था।
ये भी पढ़ें : दिव्या खोसला कुमार ने बेडरूम में कराया फोटोशूट, Bold लुक तेजी से हो रहा वायरल
