हमीरपुर: गुटखा कारोबारी के घर GST टीम ने मारा छापा, बेड के अंदर मिले करोड़ों रुपए
हमीरपुर। सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स की कानपुर टीम ने सुमेरपुर के दयाल पान मसाला के निर्माता जगत गुप्ता के आवास पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान गुटखा व्यापारी के यहां से 6 करोड़ 31 लाख 11 हजार 800 रुपये बरामद किया गया। खास बात है कि इन पैसे को गुटखा कारोबारी ने बेड …
हमीरपुर। सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्स की कानपुर टीम ने सुमेरपुर के दयाल पान मसाला के निर्माता जगत गुप्ता के आवास पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान गुटखा व्यापारी के यहां से 6 करोड़ 31 लाख 11 हजार 800 रुपये बरामद किया गया।
खास बात है कि इन पैसे को गुटखा कारोबारी ने बेड बॉक्स के अंदर रखा गया था। इनको गिनने के लिए स्टेट बैंक के कर्मचारी तीन मशीनें और बड़े-बड़े ट्रंक लेकर आये थे। करीब 15 घंटे की गिनती के बाद रुपयों को ट्रंकों में भर कर ले गए हैं।
कानपुर के सीजीएसटी के कमिश्नर सोमेश तिवारी ने बताया कि गुटखा कारोबारी के आवास को खंगाला और तमाम गड़बड़ियां पकड़ी गई है। पूरे घर को खंगालकर साढ़े छह करोड़ रुपये कब्जे में लिए है।
यह कैश किचन व बेड के गद्दे और अन्य कमरों में बड़ी होशियारी से छिपाकर रखे गए थे। बताते है कि बरामद कैश में छोटे से लेकर बड़े नोटों का भारी अम्बार देख नोट गिनने वाले कर्मी भी दंग रह गए।
