बहराइच: बेहतर होगी पुलिस कर्मियों की पाठशाला, एसपी ने नए परिसर का किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने नए टीन शेड का उद्घाटन किया। जिसके छांव में बैठकर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की पाठशाला ली जायेगी। बहराइच के सिविल लाइन में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में नए टीन शेड का निर्माण हुआ है। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी …

बहराइच। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने नए टीन शेड का उद्घाटन किया। जिसके छांव में बैठकर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस की पाठशाला ली जायेगी। बहराइच के सिविल लाइन में स्थित रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में नए टीन शेड का निर्माण हुआ है।

जिसका उद्घाटन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने फीता काट कर किया। इस नए परिसर के टीन शेड के नीचे एसपी द्वारा पुलिस कर्मियों की पाठशाला लगाई जाएगी। साथ ही त्योहार अन्य समय पर कैसे सुरक्षा करें, इसकी सीख पुलिस कर्मियों को दी जाएगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन व कार्यालय एवं पुलिस के अन्य अधिकारियों कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐलान ‘The Kashmir Files’ के बाद बनाएंगे ‘Delhi Files’

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज