IPL 2022 : गर्लफ्रेंड ने की अनोखी डिमांड, ‘ME OR IPL, SO I AM HERE’…सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्टर
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में शुक्रवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने हैदराबाद को 176 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में हैदराबाद ने सात विकेट से जीत …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) में शुक्रवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने हैदराबाद को 176 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में हैदराबाद ने सात विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स की टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। सनराइजर्स और केकेआर के बीच हुए मुकाबले के दौरान फैंस भी मैदान पर खिलाड़ियों को चीयर करने आए थे। लेकिन, एक फैन ने सबका ध्यान अपनी ओर ओर खींच लिया।

सोशल मीडिया पर पोस्टर हुआ वायरल
मैच के दौरान फैन एक कार्ड लेकर आया था, जिसमें लिखा था कि ‘मेरी गर्लफ्रेंड ने आईपीएल या उसमें से एक चुनने को कहा था। लेकिन, मैं आईपीएल देखने यहां आया हूं।’ सोशल मीडिया पर इस फैन का पोस्टर काफी वायरल हो रहा है।

इससे पहले महिला फैन का भी पोस्टर हुआ था वायरल
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के दौरान आरसीबी की एक महिला फैन भी सुर्खियों में आई थीं। उस मैच के दौरान महिला फैन एक कार्ड लेकर आई थीं, जिसमें लिखा था कि ‘जब तक आरसीबी टीम खिताब नहीं जीतती, तब तक वह भी शादी नहीं करेंगी।’ मैच के दौरान सभी का ध्यान इस महिला फैन के पोस्टर ने खींचा। टीम इंडिया के स्पिनर अमित मिश्रा ने भी उस महिला फैन की तस्वीर शेयर की थी।
ये भी पढ़ें : IPL 2022: आईपीएल 2022 से बाहर हुए दीपक चाहर, KKR को मिला नया खिलाड़ी
