खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा 11 हजार से अधिक मतों से आगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना के 11 दौर के बाद सत्तारूढ़ दल कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोमल जंघेल से लगभग 11 हजार मतों से आगे चल रही हैं। यह बढ़त महत्वपूर्ण मानी जा रही है और सुश्री वर्मा प्रत्येक दौर की मतगणना के बाद …

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना के 11 दौर के बाद सत्तारूढ़ दल कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोमल जंघेल से लगभग 11 हजार मतों से आगे चल रही हैं। यह बढ़त महत्वपूर्ण मानी जा रही है और सुश्री वर्मा प्रत्येक दौर की मतगणना के बाद इसे बढ़ाते हुयीं दिख रही हैं। मतगणना के कुल 21 दौर होंगे।

इसके पहले सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच यहां सुबह मतगणना प्रारंभ हुयी। शुरूआत में डाकमतपत्रों की गिनती हुयी। दिन में 12 बजे के बाद तक 11 दौर की मतगणना हो चुकी है और कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने 11 हजार 900 से अधिक मतों की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है। खैरागढ़ में विधायक देवव्रत सिंह के निधन के कारण उपचुनाव की नौबत आयी है। उनका कुछ समय पहले हृदयाघात के कारण निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें-