ट्रक चालक और आरक्षक के साथ मारपीट के आरोप में कांग्रेस विधायक के पुत्र पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रक चालक और पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि ट्रक चालक और पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करने …

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रक चालक और पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि ट्रक चालक और पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट करने के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने रायगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक प्रकाश नायक के पुत्र रितिक नायक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक चालक मुलायम यादव और आरक्षक एस एल राठिया की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को जानकारी मिली ​​कि यादव जब कोतरारोड बाईपास के करीब ट्रक से आ रहा था तब रितिक और उसके साथियों से उसका विवाद हुआ।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार जब यादव थाने पहुंचा तब नायक और उसके साथियों ने ट्रक चालक और आरक्षक राठिया के साथ गाली गलौच और मारपीट की।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि यादव और राठिया की शिकायत पर पुलिस ने रितिक नायक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में विजयी