छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। वहीं इस जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की है। बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपचुनाव में पार्टी को जीत मिलने पर विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में स्थित खैरागढ़ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। वहीं इस जीत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की है। बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपचुनाव में पार्टी को जीत मिलने पर विधानसभा क्षेत्र को जिला बनाने का वादा किया था। उपचुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 20 हजार से अधिक मतों से हरा दिया है।

वहीं राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उपचुनाव में जीत के बाद मुख्यमंत्री ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाने, साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उपतहसील का दर्जा देने की घोषणा की है। बता दें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ का 33वां जिला होगा। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कहा था कि 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्ज माफी की जानी है, लेकिन हमने उसे दो घंटे के भीतर ही पूरा किया।

खैरागढ़ को हमने 24 घंटे के भीतर जिला बनाने का वायदा किया था। इसे हमने यशोदा वर्मा के विधायक निर्वाचित होने के तीन घंटे के भीतर ही पूरा कर दिया है। राज्य के राजस्व विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गठन की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें-

ट्रक चालक और आरक्षक के साथ मारपीट के आरोप में कांग्रेस विधायक के पुत्र पर FIR

 

संबंधित समाचार