दही में इन चीजों का मिलाकर करें सेवन, बीमारियों से रहेंगे दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गर्मी में दही का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, यह हेल्‍दी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही में अगर आप कुछ …

गर्मी में दही का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दही का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है, यह हेल्‍दी शरीर के लिए बहुत ही जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही में अगर आप कुछ मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं।दही और जीरा

दही में जीरा मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। दही में जीरा मिलाकर सेवन करन से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि जीरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए दही और जीरा का सेवन करने से वजन कम होता है, साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए जीरा को भुनकर उसका पाउडर बना लेना चाहिए, फिर दही में मिलाकर सेवन कर लेना चाहिए।दही और अजवाइन

अजवाइन के साथ दही का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है। दही के साथ अजवाइन का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथी ही अगर किसी को कब्ज की शिकायत है, तो वह भी दूर होती है।दही और गुड़

दही में गुड़ मिलाकर सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि दही और गुड़ दोनों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर आप दही में गुड़ मिलाकर खाते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है, साथ ही एसिडिटी की शिकायत भी दूर होती है।दही और चीनी

दही में चीनी मिलाकर सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। क्योंकि दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही इसके सेवन से पेट ठंडा भी रहता है।दही और काली मिर्च

दही में काली मिर्च मिलाकर सेवन करना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर किसी को कब्ज की शिकायत है, तो उसे दही में काली मिर्च मिलाकर ही सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिल जाता है।

यह भी पढ़ें-Health Benefits of Curd: दही खाने से सेहत के साथ बढाएं त्वचा की रंगत, गर्मियों में होगें यह लाभ