नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग, छह वाहन जले
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती गांव मंगनार में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। इस आगजनी में छह ट्रैक्टर पूरी तरह जल गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि लगभग 150 की संख्या में वर्दीधारी हथियारबंद नक्सली गांव में …
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती गांव मंगनार में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।
इस आगजनी में छह ट्रैक्टर पूरी तरह जल गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि लगभग 150 की संख्या में वर्दीधारी हथियारबंद नक्सली गांव में पहुंचे थे, जिनमें महिला माओवादियों की संख्या अधिक थी।
इसके बाद माओवादियों ने पंचायत भवन के समीप खड़े वाहनों की घेराबंदी की और गाड़ियों से डीजल निकालकर सभी गाड़ियों पर छिड़क दिया। इसके बाद सभी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में छह ट्रैक्टर जल गए हैं।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने पुलिस शिविर में की गोलीबारी, चार जवान घायल
