हापुड़: धर्म विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने पर अखिलेश यादव के करीबी नेता हुए गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर। हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को धार्मिक आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने विशेष समुदाय के देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था। विरोध करने पर जिलाध्यक्ष ने शाहपुर फगौता के ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी …
गौतम बुद्ध नगर। हापुड़ के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख को धार्मिक आस्था के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने विशेष समुदाय के देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया था। विरोध करने पर जिलाध्यक्ष ने शाहपुर फगौता के ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी भी दी।
रविवार को उनका एक ऑडियो अचानक ही वायरल होने लगा। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग कर रहे थे। इससे लोगों की आस्था को ठेस पहुंची। देखते ही देखते यह ऑडियो काफी तेजी से वायरल हो गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
इस दौरान शाहपुर फगौता के प्रधान अतुल ने बताया कि वायरल ऑडियो को लेकर जब उन्होंने विरोध किया तो तेजपाल प्रमुख ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी का यह मामला संज्ञान में आने के बाद सोमवार को पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मोबाइल फोन को पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर कब्जे में लिया है। मामले की जांच अभी जारी है।
