आजमगढ़: जिलाधिकारी के पहुंचने से पहले ही लग गयी उनके नाम की प्लेट, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिलाधिकारी का आगमन भले ही अभी तक जिले में न हुआ हो,लेकिन उनके नाम की प्लेट उनके कार्यालय पर जरूर लग गयी है। बताया जा रहा है कि यहां के अधिकारी नए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को लेकर खासे उत्साहित हैं,यही कारण है कि सीतापुर जिले से स्थानान्तरण होने के बाद डीएम विशाल भारद्वाज के …

आजमगढ़। जिलाधिकारी का आगमन भले ही अभी तक जिले में न हुआ हो,लेकिन उनके नाम की प्लेट उनके कार्यालय पर जरूर लग गयी है। बताया जा रहा है कि यहां के अधिकारी नए जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को लेकर खासे उत्साहित हैं,यही कारण है कि सीतापुर जिले से स्थानान्तरण होने के बाद डीएम विशाल भारद्वाज के आने से पहले ही उनके नाम की प्लेट कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर लगा दी गयी है। जबकि आजमगढ़ के डीएम रहे अमृत त्रिपाठी ने तबादले का आदेश आते ही जिला छोड़ दिया था।

दरअसल,शनिवार को शासन ने छह आईएएस अधिकारियों को तबादला किया था,जिसके बाद आजमगंढ के जिलाधिकारी रहे अमृत त्रिपाठी को प्रतीक्षारत कर दिया गया था,उनकी जगह सीतापुर के जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को आजमगढ़ की कमान दी गयी थी,लेकिन वह अभी तक आजगगढ़ नहीं पहुंचे है,उससे पहले ही उनके कार्यालय पर उनके नाम की नेम प्लेट लगा दी गयी है। अधिकारियों की यह तेजी जिले में चर्चा का विषय बनी हुयी है।

बताया जा रहा है कि आजमगढ़ जिले के डीएम रहे अमृत त्रिपाठी ने अधिकारियों के कामों की समीक्षा करनी शुरू करी दी थी,इतना ही नहीं अधिकारियों को फील्ड में भी जाना पड़ता था,जिससे अधिकारी परेशान हो गये थे। डीएम की सख्ती से जनता तो खुश थी,लेकिन अधिकारियों तथा नेताओं का एक वर्ग खुश नहीं बताया जा रहा था,यही वजह है कि अमृत त्रिपाठी के हाथ से जिले की कमान हटते ही अधिकारियों ने राहत की सांस ली और नये डीएम के स्वागत के लिए तैयारी तेज कर दी।

यह भी पढ़ें : यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने रातों रात 14 IPS और 10 IAS अफसरों के किए ट्रांसफर

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म