झांसी : आत्महत्या करने के लिए फंदे पर लटक गई थी महिला, महज आठ मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। आत्महत्या करने के लिए फांसी का फंदा गले में डाल चुकी महिला को पुलिस ने जिंदा बचा लिया है। बताया जा रहा है कि फोन आने पर सिर्फ 8 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी, पुलिस के पहुंचने से पहले महिला फांसी के फंदे पर लटक चुकी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा …

झांसी। आत्महत्या करने के लिए फांसी का फंदा गले में डाल चुकी महिला को पुलिस ने जिंदा बचा लिया है। बताया जा रहा है कि फोन आने पर सिर्फ 8 मिनट में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी, पुलिस के पहुंचने से पहले महिला फांसी के फंदे पर लटक चुकी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा महिला को फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया , जहां डॉक्टरों ने बताया कि यदि 30 सेकंड की और देरी हो जाती तो महिला की जान जा सकती थी।

बताया जा रहा है कि जिले के पटेरा थाना क्षेत्र स्थित मगरवारा गाँव निवासी सोमवती ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया था,इसकी जानकारी किसी अज्ञात शख्स ने पुलिस को फोन पर दी।

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर बालकृष्ण शुक्ला,आरक्षी अंकित मिश्रा तथा चालक प्रमोद कुमार ने महज 8 मिनट में मौके पर पहुंचकर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। पुलिस टीम ने आनन-फानन में दरवाजे को तोड़कर फंदे पर लटक चुकी सोमवती को नीचे उतारा और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने महिला को खतरे से बाहर बताया है। वहीं पुलिस टीम को एसएसपी ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें : गुजरात: दंपत्ति ने दो बच्चियों के साथ नहर में कूद कर की आत्महत्या

संबंधित समाचार