देवरिया : बस व बोलेरो की टक्कर में पांच की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 देवरिया । सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा …

 देवरिया । सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा गौरी बाजार थाना क्षेत्र में इन्दूपुर कालिका मन्दिर के सामने हुआ है। बताया जा रहा है कि अनुबंधित बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर देवरिया आ रही थी। हादसा गोरखपुर देवरिया मुख्य मार्ग पर हुआ है।

यह भी पढ़ें : असम में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक