आजमगढ़: डीएम ने किया जिले के अस्पतालों का निरीक्षण, डॉक्टरों को बाहर से दवा न लिखने के दिए निर्देश
आजमगढ़। जिले के नवागत डीएम विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को मंडलीय व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के बड़ी संख्या में मरीजों ने डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिया की बाहर से दवा न लिखे। डीएम ने मंडलीय …
आजमगढ़। जिले के नवागत डीएम विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को मंडलीय व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के बड़ी संख्या में मरीजों ने डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाएं लिखने की शिकायत की थी। जिसके बाद डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश दिया की बाहर से दवा न लिखे।
डीएम ने मंडलीय व महिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया है की अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट, कोविड वार्ड, आईसीसीयू वार्ड में जाने से पहले प्रोटोकॉल का पालन करे। आगे डीएम ने डॉक्टरों को निर्देश देते हुए कहा कि -आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को सहूलियत दी जायें जिससे इन मरीजों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। महिला अस्पताल की गंदगी को साफ कराएं अधिकारी जिससे अस्पताल परिसर में किसी तरह का संक्रमण न फैलने पाए।
जिले के मरीज सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। बताते चलें कि चार दिन पूर्व डीएम विशाल भारद्वाज ने जिले का चार्ज संभाला था। चार्ज संभालने के बाद लगातार विभागों का निरीक्षण कर जिले की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे स्थिति को सुधारा जा सके।
यह भी पढ़ें-आजमगढ़: गरीब के घर पर दबंगों ने चलाया बुलडोजर, आरोपी गिरफ्तार
