स्वास्थ्य मेला जन-जन तक चिकित्सा सेवा का सशक्त माध्यम: सांसद
अयोध्या। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मेले जन-जन तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। वे मया ब्लाक में उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं …
अयोध्या। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मेले जन-जन तक चिकित्सा सेवा पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। वे मया ब्लाक में उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया।

उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किट वितरण भी किया। बाल विकास एवम पुष्टाहार विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म और बच्चों को खीर भी खिलाई। मेले में कुल 968 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।मेले में आयुष्मान योजना के तहत 45 लोगों के कार्ड बने व वितरण किया। वहीं सोहावल ब्लाक में मेले का उद्घाटन विधायक डा अमित सिंह चौहान ने किया।
उन्होंने भी लाभार्थियों को किट बांटे और स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में कुल 762 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनमें 347 पुरुष, 403 महिलाएं 12 बच्चे शामिल रहे। बाल विकास विभाग ने लाभार्थियों को पुष्टाहार,गोद भराई और बच्चों का अन्न प्रासन कराया। दोनों मेलों में सीएमओ डा अजय राजा और अन्य अधिकारी शामिल रहे।
यह भी पढ़े:-बरेली: बीएसए के नोटिस पर सेंट मारिया, हार्टमन स्कूल के प्रबंधकों ने मांगी मोहलत
