SI Rashmi Yadav Suicide Case: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। मोहन गंज पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) रश्मि यादव की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि एसआई का शव उनके सरकारी आवास में पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। …

अमेठी। मोहन गंज पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) रश्मि यादव की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि एसआई का शव उनके सरकारी आवास में पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृतका के पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इसी बीच रश्मि यादव के घर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मेहनत कर के और परीक्षा पास करके रश्मि को नौकरी मिली थी, रश्मि को किस कारणों से आत्महत्या करनी पड़ी वह दुखद है, मुझे जो जानकारी मिली है उनके अनुसार थाने पर काफी पॉलीटिकल प्रेशर था।

अखिलेश यादव ने कहा कि एक विशेष जाति का होने की वजह से उस पर पॉलीटिकल प्रेशर था, क्या मुख्यमंत्री की जाति के लोग वहां थाने में नहीं बैठे हुए हैं, जिस जिले में घटना हुई है उस जिले में ऊपर से नीचे तक पुलिस कप्तान भी कौन है, क्या मुख्यमंत्री की जाति के लोग वहां तैनात नहीं है? उस थाने में जितने लोग हैं क्या मुख्यमंत्री की जाति के नहीं हैं, जो लोग दूसरे दलों पर आरोप लगाते थे वह क्या कहेंगे? मुख्यमंत्री के जाति के लोग अन्याय कर रहे हैं।’ इतना ही नहीं इस दौरान अखिलेश यादव ने मामले को सदन में उठाने की बात भी कही।

पढ़ें- अमेठी: फंदे पर लटका मिला महिला एसआई का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप