बाराबंकी: सभी जिलों में बनाए जाएंगे मेडिकल कालेज, पुरानी जर्जर इमारतों की होंगी मरम्मत- बृजेश पाठक
बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रदेश के उन जिलों में भी मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे, जहां अभी तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। किसी भी जिले को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त नहीं है जिसे दुरुस्त करने के लिए बजट में …
बाराबंकी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मंगलवार को यहां कहा कि प्रदेश के उन जिलों में भी मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे, जहां अभी तक इसकी प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। किसी भी जिले को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर दुरुस्त नहीं है जिसे दुरुस्त करने के लिए बजट में प्रावधान कर रहे हैं।
जहां आवश्यकता है वहां नई बिल्डिंग बनाई जाएंगी। पुरानी जर्जर इमारतों की मरम्मत होगी। स्थानीय एक गेस्ट हाउस में चल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को संबोधित करने आए पाठक ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह चाहते हैं, कि अस्पतालों में मरीजों को उच्च स्तरीय सुविधाएं मिले।
अभी जो सुविधाएं उपलब्ध हैं वह सभी मरीजों को मिल सके इसके लिए वे जिला अस्पतालों से लेकर सीएचसी और पीएचसी तक के निरीक्षण कर रहे हैं। डॉक्टरों और कर्मचारियों से कह रहे हैं कि वे मरीजों को भगवान मानकर उनकी सेवा करें। जिला महिला अस्पताल की कमियों की ओर ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर उन्होंने कहा कि महिला अस्पतालों को निर्देशित किया गया है कि वह कम से कम 48 घंटे प्रसव पीड़ित को अस्पताल में जरूर रखें।
हां कहा कि अस्पतालों की बिल्डिंग दुरुस्त नहीं है। कई अस्पतालों को मरम्मत की जरूरत है। बजट में प्रावधान किए जाने के बाद इसे दुरुस्त किया जा सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी में जो नए कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं। उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से परिचित कराने के लिए या प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इस तरह के प्रशिक्षण से पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ा जा सकेगा।
यह भी पढ़ें-अस्पताल पहुंचे मरीजों से चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ अच्छा व्यवहार करें: ब्रजेश पाठक
