छत्तीसगढ़: गुजरात के विधायक पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धमतरी। गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी के विरुद्ध गुजरात सरकार द्वारा किए गए अपराध दर्ज के विरोध में छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गांधी प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन को सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी …

धमतरी। गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी के विरुद्ध गुजरात सरकार द्वारा किए गए अपराध दर्ज के विरोध में छत्तीसगढ़ के धमतरी में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गांधी प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन को सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, आनंद पवार, नीलम चंद्राकर समेत अन्य नेताओं ने संबोधित करते हुए केंद्र और गुजरात सरकार पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेसजनों पर कार्रवाई हो रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में इसका जवाब देंगे। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के दलित विधायक जिग्नेश मेवाणी के एक ट्वीट को आधार बनाकर प्राथमिकी दर्ज कर एक विधायक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इससे निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेसियों के बीच दरार पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र की सरकार एवं गुजरात सरकार के खिलाफ कांग्रेसी एकजुट होकर इसका विरोध करते हैं।

इसे भी पढ़ें-

पूर्व सीएम रमन ने बघेल पर साधा निशाना, कहा- छत्तीसगढ़ में चल रहा गुंडाराज