टिकैत ने दी भूपेश सरकार को चेतावनी, कहा- छत्तीसगढ़ में दिल्ली की तरह होगा आंदोलन
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भले ही आंदोलन-धरना प्रदर्शन पर कड़ा पहरा बैठा दिया हो, भले ही कड़ी शर्तों के बीच आंदोलन की पूर्व अनुमति का आदेश जारी किया हो, मगर किसान नेता राकेश टिकैट ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को बड़े आंदोलन की खुली चेतावनी दी है। किसान नेता राकेश टिकैट अपने दो दिवसीय …
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भले ही आंदोलन-धरना प्रदर्शन पर कड़ा पहरा बैठा दिया हो, भले ही कड़ी शर्तों के बीच आंदोलन की पूर्व अनुमति का आदेश जारी किया हो, मगर किसान नेता राकेश टिकैट ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को बड़े आंदोलन की खुली चेतावनी दी है।
किसान नेता राकेश टिकैट अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार की सुबह रायपुर पहुंचे। रायपुर पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए राकेश टिकैट ने सरकार को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसा ना हो कि दिल्ली की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी बड़ा आंदोलन हो। साथ ही यह भी कहा कि सरकार को किसानहित में निर्णय करना चाहिए, क्योंकि किसानों को तो एक बार मिलेगी फिर तो उनकी जमीन अन्य के लिए उपयोगी होगी।
