रायबरेली: आधे शहर का घुटने लगा दम, मची अफरा तफरी, मोहल्लों में तैनात की गई एंबुलेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गुरुवार की सुबह आधा शहर उस समय दहशत में आ गया, जब अचानक लोगों का दम घुटने लगा और आंखो में जलन होने लगी। परेशान लोग इधर उधर भागने लगे है। शहर के कई मोहल्लों में एंबुलेंस और प्रशासनिक वाहनों को तैनात किया गया है। यह परेशानी शहर के पुलिस लाइन कालोनी , अमरीश …

रायबरेली। गुरुवार की सुबह आधा शहर उस समय दहशत में आ गया, जब अचानक लोगों का दम घुटने लगा और आंखो में जलन होने लगी। परेशान लोग इधर उधर भागने लगे है। शहर के कई मोहल्लों में एंबुलेंस और प्रशासनिक वाहनों को तैनात किया गया है।

यह परेशानी शहर के पुलिस लाइन कालोनी , अमरीश पुरी , राना नगर आदि मोहल्लों में सामने आई है। यहां के रहने वाले हजारों की संख्या में महिलाओ, बच्चों, बुजुर्गों व पुरुषों की अचानक सांस फूलने लगी। उनके आंखों में जलन पैदा हो गई है। एक एक करके जब पूरी बस्ती को दिक्कत हुई तो लोग बदहवास होकर अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।

मामले की सूचना जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, सीएमओ डा वीरेंद्र सिंह को दी गई। उसके बाद तत्काल आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय किया गया। सभी मुहल्लो में पुलिस बल और चिकित्सकों की टीम भेजी गई।

कोतवाल राघवन सिंह ने लोगों से बात की। अनुमान लगाया जाता है कि कहीं से किसी रसायनिक पदार्थ या गैस के रिसाव से लोगों को दिक्कत हुई है। एहतियातन हर मुहल्ले में एंबुलेंस और चिकित्सा टीम लगाई गई है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें-बरेली: एसडीएम ने भूमि से अवैध कब्जा हटवाया

संबंधित समाचार