बुलंदशहर : ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ितों के 50 लाख रुपये कराए गये वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने पिछले साढ़े तीन महीने के अंदर ऑनलाइन ठगी के जरिये बैंक खातों से उड़ाये गये 49.93 लाख रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस लौटाये हैं। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि …

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले में पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने पिछले साढ़े तीन महीने के अंदर ऑनलाइन ठगी के जरिये बैंक खातों से उड़ाये गये 49.93 लाख रुपये पीड़ितों के बैंक खातों में वापस लौटाये हैं। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के एक ताजा प्रकरण में खातेदार के 1.84 लाख रुपये साइबर ठगों ने निकाल लिए थे।

पुलिस साइबर सेल ने 1.48 लाख रुपये पीड़ित पक्षकार के बैंक खाते में वापस करा दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस साल 01 जनवरी से 28 अप्रैल तक बैंकिंग फ्रॉड के शिकार हुए लोगों की करीब 49.93 लाख रुपये ठगों ने आवेदकों के बैंक खातों से निकाले थे। जिन्हें वापस पीड़ित पक्षकारों को दिलाया गया है।

सिंह ने बताया कि बुलंदशहर की साइबर क्राइम सेल के लिये यह बड़ी कामयाबी है। बैंकिंग फ्रॉड के मामलों में वारदात होने के 72 घंटे में अगर इसकी सूचना पुलिस को दे दी जाती है तो पैसे वापस होने की पूरी संभावना रहती है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का लिंक मोबाइल फोन पर मिलने पर उसे क्लिक न करें।

यह भी पढ़ें:-मध्यप्रदेश: ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों को वापस कराई गई एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम