दिल्ली: NCB ने शाहीन बाग में मारा छापा, 50 किलो हेरोइन के साथ 47 किलो संदिग्ध पदार्थ बरामद
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में गुरुवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 50 किलो हेरोइन के साथ 47 किलो संदिग्ध पदार्थ भी बरामद किया है। इसके साथ मौके से 30 लाख कैश भी जब्त किया गया है। सूत्रों की मानें …
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में गुरुवार को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एनसीबी ने छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 50 किलो हेरोइन के साथ 47 किलो संदिग्ध पदार्थ भी बरामद किया है। इसके साथ मौके से 30 लाख कैश भी जब्त किया गया है। सूत्रों की मानें तो इसके तार इंटरनेशल ड्रग सिंडीकेट से जुड़े हुए हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि बरामद की गई हेरोइन अफगानिस्तान से आई थी। ऐजेंसी ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
NCB ने प्रेस नोट में दी जानकारी
नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में की गई कार्रवाई में यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। एनसीबी ने शाहीन बाग में मौके से 50 किलो उच्च क्वालिटी की हेरोइन के साथ 47 किलो संदिग्ध पदार्थ भी जब्त किए हैं। इतना ही नहीं एजेंसी ने शाहीन बाग के जामिया नगर से 30 लाख कैश, पैसे गिनने वाली मशीन के साथ बाकी सामान भी जब्त किए हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में अतिक्रमण विरोधी अभियान से नफरत का महौल बन रहा- वाम दल
