अयोध्या: तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कारतूस, नगदी व बाइक बरामद
अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने बुधवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों के पास से लूट के सामान, बाइक व नगदी बरामद की गई है। तीनों शातिरों ने कुछ दिन पहले ही एक मैकेनिक के साथ लूट की वारदात अंजाम दी थी। बुधवार को थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह …
अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने बुधवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लुटेरों के पास से लूट के सामान, बाइक व नगदी बरामद की गई है। तीनों शातिरों ने कुछ दिन पहले ही एक मैकेनिक के साथ लूट की वारदात अंजाम दी थी।
बुधवार को थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि एसओजी टीम के प्रभारी रतन शर्मा द्वारा यह गिरफ्तारी की गई। तीनों को एक सूचना पर अहिरनपुरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए शातिरों में मनीष पासी, सोनू व विशाल कुमार शामिल हैं।
पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन लोगों ने कुछ दिन पहले रोशन बेटा रामभरोसे निवासी शिवनगर कालोनी के साथ मिलकर लूट की थी। बुधवार को उसी के कहने पर तीनों माल बेचने के लिए जा रहे थे। बाइक के अलावा लूट का मोबाइल विवो व 4220 रुपए नगद बरामद किया गया है। आरोपी सोनू के पास से एक कट्टा व कारतूस भी मिला है।
पढ़ें-अयोध्या: दंगा भड़काने की साजिश में शामिल फरार तीन आरोपी गिरफ्तार
