छत्तीसगढ़: जेसीबी के टायर में हवा भरते समय दो लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के घनकुल गली इलाके में मंगलवार को जेसीबी के टायर में हवा भरते हुए दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब दोनों एक टायर में हवा भरने की कोशिश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लोग एक टायर में हवा भरते …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के घनकुल गली इलाके में मंगलवार को जेसीबी के टायर में हवा भरते हुए दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब दोनों एक टायर में हवा भरने की कोशिश कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लोग एक टायर में हवा भरते हुए नजर आ रहे हैं। 55 सैकेंड के वीडियों में दोनों शख्स टायर में हवा भरते नजर आ रहे हैं।

इस बीच टायर में ज्यादा हवा भर जाती है जिससे वो ब्लॉस्ट हो जाता है। टायर फटते ही दोनों तेजी से हवा में उछलते हैं। सिलतारा पुलिस के मुताबिक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजपाल सिंह और प्रंजन नामदेव के तौर पर हुई है जो मध्य प्रदेश के सतना के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़: 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को हेलीकॉप्टर से घुमाएंगे सीएम बघेल