आगरा: डॉ.भीमराव आंबेडकर विवि में 51 पदों के लिए निकली वैकेंसी, ऑनलाइन और रजिस्टर्ड डाक से मांगे गए आवेदन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर अब भर्ती शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने 12 पद प्रोफेसर, 14 पद एसोसिएट प्रोफेसर एवं 25 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सात जून तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। बता दें कि वर्ष 2013 …
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर अब भर्ती शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने 12 पद प्रोफेसर, 14 पद एसोसिएट प्रोफेसर एवं 25 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सात जून तक अपने आवेदन ऑनलाइन जमा करा सकते हैं।
बता दें कि वर्ष 2013 के बाद विश्वविद्यालय में स्थाई नियुक्तियों की प्रकि्रया आरंभ हो रही है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (NAAC) ने भी अपने प्रतिवेदन में विश्वविद्यालय को स्थाई नियुक्तियों का सुझाव दिया था।
जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को 7 जून 2022 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद भरे हुए आवेदन का प्रिंट लेकर उसे हार्ड कॉपी के रूप में 10 जून 2022 तक कुलसचिव कार्यालय को रजिस्टर्ड पोस्ट द्वारा प्रेषित करना होगा। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का शुल्क 1500 रुपए है।
पढ़ें- आगरा: डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 87वें दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
