UP Weather Report: अचानक बारिश से बढ़ी उमस, गर्मी से चार दिन रहेगी राहत, समय से पहले मानसून दे सकता है दस्तक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। तपती धूप और बढ़ती गर्मी के बीच बीते रात आई आंधी तूफान ने राहत दी है। वहीं अगले दिन शुक्रवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रचंड गर्मी से कुछ दिनों तक लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी में राहत रहेगी। लखनऊ में हुई बारिश लोगों को …

लखनऊ। तपती धूप और बढ़ती गर्मी के बीच बीते रात आई आंधी तूफान ने राहत दी है। वहीं अगले दिन शुक्रवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रचंड गर्मी से कुछ दिनों तक लखनऊ समेत पश्चिमी यूपी में राहत रहेगी। लखनऊ में हुई बारिश लोगों को राहत महसूस कर आई है। कई जिलों में आई आंधी के चलते नुकसान भी उठाना पड़ा है।

मौसम विभाग ने अनुमान या भी लगाया है कि इस बार समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। अनुमान है कि मानसून की बारिश 15 मई को हो सकती है। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मई के तीसरे सप्ताह में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर दिशा में यानि उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं।

पढ़ें- लखनऊ में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश