जौनपुर : शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन दुकानों का सामान हुआ खाक
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर नगर में शुक्रवार की रात हल्दीराम नमकीन एजेंसी समेत दुकानों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी भीषण आग में दो लाख रुपये नकद समेत 20 लाख रुपये का समान जलकर खाक हो गया। पुलिस के अनुसार जिले में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुतहट्टी मोहल्ला निवासी अनिरुद्ध गुप्ता के …
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर नगर में शुक्रवार की रात हल्दीराम नमकीन एजेंसी समेत दुकानों में शॉर्ट सर्किट होने से लगी भीषण आग में दो लाख रुपये नकद समेत 20 लाख रुपये का समान जलकर खाक हो गया। पुलिस के अनुसार जिले में मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुतहट्टी मोहल्ला निवासी अनिरुद्ध गुप्ता के मकान के ग्राउंड प्लोर पर चार दुकानें हैं।
इनमें से एक में गुप्ता की हल्दीराम एजेंसी और गोदाम है और एक अन्य में एक अन्य में उनकी पत्नी नंदनी गुप्ता की जनरल स्टोर की दुकान है। मकान के दूसर तल पर गुप्ता परिवार रहता है। बीती रात लगभग दो बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। दुकान से धुआं निकलते देख कुछ लोगों ने शोर मचाया तो आग लगने की जानकारी हुई। मौके पर आसपास के लोग पहुंचे। इधर आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
नमकीन एजेंसी के अगल-बगल की दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की मगर वो असफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस, नगरपालिका परिषद का पानी टैंकर व अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग से तीनों दुकानों में रखा सारा समान जलकर खाक हो गया। ऊपरी तल पर फंसे परिवार के लोगों को किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा तफरी
