बहराइच: बिजली कर्मियों ने 764 घरों में जांचा कनेक्शन, नौ पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बिजली विभाग की ओर से जिले चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 764 उपभोक्ताओं के यहां जांच कर बकायेदारी वाले नौ उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि 20.60 लाख रुपए की बकाया वसूली की गई। जिले में बिजली विभाग की ओर बकाया को लेकर छापेमारी की जा रही है। अधीक्षण अभियंता विद्युत …

बहराइच। बिजली विभाग की ओर से जिले चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 764 उपभोक्ताओं के यहां जांच कर बकायेदारी वाले नौ उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि 20.60 लाख रुपए की बकाया वसूली की गई। जिले में बिजली विभाग की ओर बकाया को लेकर छापेमारी की जा रही है।

अधीक्षण अभियंता विद्युत मुकेश बाबू ने बताया कि शनिवार सभी तहसील में एसडीओ की अगुवाई में छापेमारी हुई। विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच, द्वितीय नानपारा तथा तृतीय कैसरगंज में उप खण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 764 जॉच कर 09 लोगों के विरूद्ध एफआईआर, 576 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई की गई।

जबकि विद्युत उपभोक्ताओं से 20.60 लाख राजस्व की वूसली की गयी। अधीक्षण अभियन्ता मुकेश बाबू ने बताया कि विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम बहराइच में संचालित किये गये गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान 228 जॉच कर 201 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 6.70 लाख राजस्व की वूसली की गयी।

जबकि द्वितीय नानपारा अन्तर्गत 238 जॉच कर 02 लोगों के विरूद्ध एफआईआर, 173 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 4.02 लाख राजस्व की वूसली तथा तृतीय कैसरगंज में 298 जॉच कर 07 लोगों के विरूद्ध एफआईआर, 202 संयोजन विच्छेदन की कार्रवाई के साथ-साथ 09.88 लाख राजस्व की वूसली की गयी।

पढ़ें-रायबरेली: बिजली चोरी की जांच करने गए आठ बिजली कर्मियों को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त

संबंधित समाचार