Kitchen Tips: नॉन वेज लवर्स घर पर ट्राई करें लजीज अरबी गोश्त, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग
वीकेंड पर हर कोई चाहता है बढ़िया टेस्टी खाने को मिले है। अगर आप नॉन वेज लवर हैं तब तो आपको ज़रूर तीखा-चटपटा खाना ढूंढ़ते हैं। ऐसे में आप अपने घर पर रहकर कुछ नया और टेस्टी ट्राई कर सकते हैं। अगर आप नॉन वेज लवर हैं तो आप टेस्टी अरबी गोश्त बना सकते हैं। …
वीकेंड पर हर कोई चाहता है बढ़िया टेस्टी खाने को मिले है। अगर आप नॉन वेज लवर हैं तब तो आपको ज़रूर तीखा-चटपटा खाना ढूंढ़ते हैं। ऐसे में आप अपने घर पर रहकर कुछ नया और टेस्टी ट्राई कर सकते हैं। अगर आप नॉन वेज लवर हैं तो आप टेस्टी अरबी गोश्त बना सकते हैं। यह बनाने में काफी इजी और खाने में टेस्टी होता है।
चलिए हम आपको अरबी गोश्त बनाने का आसान तरीका बताते हैं…
सामग्री
मटन-आधा किलो
प्याज-2 (कटा हुआ)
हरी मिर्च-3 (कटी हुई)
तेल-आधा कप
पानी-जरूरत अनुसार
अरबी-6
टमाटर-2 (कटे हुए)
लहसुन का पेस्ट-1 चम्मच
धनिया पाउडर-1 चम्मच
दालचीनी-2
अदरक का पेस्ट-1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर-1 चम्मच
हल्दी-1 चम्मच
नमक-जरूरत अनुसार
धनिया पत्ती-2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
अरबी गोश्त बनाने का तरीका-
सबसे पहले आप अरबी को धोकर अच्छी तरह से छील लें।
इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग कर दें।
फिर एक पैन में तेल गर्म करके अरबी को गोल्डन होने तक भूनें। इसके बाद इसे अलग कर दें।
अब फिर पैन में तेल डाले और दालचीनी डालकर 2 मिनट पकाएं।
फिर इसमें अदरक, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च डालें और पकाएं।
अब इसमें मटन डालें। इसके बाद ऊपर से सभी मसाले डालें।
इसके बाद उसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाएं।
अब इसे कम से कम 30 घंटा ढककर पकाएं।
जब यह अच्छी तरह से पक जाएं तो इसमें अरबी डाल दें।
लास्ट में हरी धनिया से इसे गार्निश करके सर्व करें।
