भीषण गर्मी से बचाएगा घर का बना टेस्टी आम पना, पीते ही हो जायेंगे तरोताजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समर सीजन में हर जगह बाजार में आम की बहार देखने को मिलती है। कभी आम का शेक, तो कभी आम का पना मिलता है। आम से वैसे तो कई तरह की रेसिपी तैयार की जाती हैं, लेकिन सेहत के लिए गर्मीयों में बेहद फायदेमंद है आम का पना जिसका नाम लेते ही जुवान पर …

समर सीजन में हर जगह बाजार में आम की बहार देखने को मिलती है। कभी आम का शेक, तो कभी आम का पना मिलता है। आम से वैसे तो कई तरह की रेसिपी तैयार की जाती हैं, लेकिन सेहत के लिए गर्मीयों में बेहद फायदेमंद है आम का पना जिसका नाम लेते ही जुवान पर पानी ले आता है।

और पीते ही हमें अलग ही दुनिया में पहुंचा देता है। तेज गर्मी के बीच आम का पना न सिर्फ शरीर को ठंडक पहुंचाता है बल्कि आम का पना लू लगने से भी बचने में मदद करता है। आम का पना बनाने की विधि बेहद सरल है और ये कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाता है। अगर आप भी आम का पना पसंद करते हैं और स्वादिष्ट पना घर पर ही बनाना चाहते हैं तो फॉलो करें रेसिपी को।

आम का पना बनाने के लिए सामग्री

कच्चे आम (कैरी) – 4
जीरा पाउडर भुना – 2 टी स्पून
गुड़/चीनी – 6 टेबलस्पून
काला नमक – 3 टी स्पून
पुदीना पत्तियां – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

विधि

आम का पना बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें। फिर इसके बाद आम को प्रेशर कुकर में डालकर उन्हें उबालने के लिए रख दें। जब कुकर में 4 सीटियां आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें और आम को पानी से निकाल लें। जब आम ठंडा हो जाएं तो उनका छिलका उतार लें और एक बर्तन में आम का गूदा निकालकर गुठली को अलग कर दें।
अब आम के गूदे को हाथ की मदद से अच्छी तरह से मैश कर लें और इसमें बारीक कटी पुदीना पत्तियां, कद्दूकस गुड़ या चीनी, जीरा पाउडर, काली मिर्च, काला नमक और स्वादानुसार नमक डाल दें। सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें। अब तैयार किए गए इस मिश्रण को मिक्सर में डालें और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर मिक्सर चलाएं। इस तरह आपका स्वादिष्ट आम का पना बनकर तैयार हो चुका है। अब इसमें आइस क्यूब्स मिलाकर सर्व करें।

पढ़ें-गर्मियों में बनाएं Chilled Mango Milkshake, छटपट करें तैयार

संबंधित समाचार